Move to Jagran APP

तीसरी बार खतरे के निशान के पार पहुंची सरयू

धनघटा तहसील में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM (IST)
तीसरी बार खतरे के निशान के पार पहुंची सरयू
तीसरी बार खतरे के निशान के पार पहुंची सरयू

संत कबीरनगर : धनघटा तहसील में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर गया है। अभी भी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसे लेकर नदी और बांध के बीच गांव के निवासी बाढ़ की आशंका से दहशत में हैं। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा। सभी को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इस वर्ष बाढ़ में डूबकर अभी तक करीब एक दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

loksabha election banner

तहसील क्षेत्र के तुर्कवलिया में लगे गेज के अनुसार सरयू के खतरे का निशान 79.35 मीटर है। बुधवार को नदी 79. 25 मीटर पर बह रही थी तो गुरुवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 79.70 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर है। क्षेत्र के आगापुर गुलरिया, खाले पुरवा, चपरा पूर्वी , सरैया, खरैया, गुनतिया, ढोल बजा, कंचनपुर, गायघाट , करनपुर आदि गांव के लोगों के लिए फिर से समस्या बढ़ गई है। क्षेत्र के सैकड़ों लोग बाढ़ के चलते बंधे पर रह रहे हैं। इस बीच बाढ़ का पानी एक बार फिर गांवों को घेरने लगा है, हालांकि सरकारी स्तर से कुछ गांवों में बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है फिर भी पूर्व के वर्षों में बाढ़ से तबाही का मंजर याद करके लोग सिहर जा रहे हैं।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.