संत कबीर नगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
संतकबीर नगर के बेलहर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ ...और पढ़ें

पुलिस की गोली से घायल बदमाश। फोटो- पुलिस
HighLights
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बेलहर नगर से पकड़े गए।
आरोपियों से अवैध असलहा भी बरामद किया गया।
जागरण संवाददाता, सांथा/मेंहदावल, (संतकबीर नगर)। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इन सनसनीखेज घटना में शामिल दोनों आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की भोर में चार बजे पुलिस टीम मृतका का गायब मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपितों को कुशहरा-दरही रोड स्थित जंगल बेलहर ले गई। जहां मौका पाकर दोनों भागने लगे।
पुलिस ने रोकने के लिए गोली चला दी। गोली दोनों के पैर में लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। घायल दोनों आरोपितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सुबह जिला अस्पताल में पहुंचकर गिरफ्तार किए गए दोनों घायलों से मिलकर घटना के बारे में पूछताछ की।
पकड़े गए आरोपित मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक तथा मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले को मंगलवार की देर रात खलीलाबाद-बखिरा रोड स्थित बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों नगर पंचायत बेलहरकला के टोला पनभरा के निवासी हैं।
पूछताछ में दाेनों आरोपितों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद बचने के लिए किशारी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए गांव के पास स्थित कब्रिस्तान के पास पेड़ से शव को लटका दिया था। घटना के पीछे यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई तो हड़कंप मच गया।
यह सनसनीखेज मामला 28 जून का है। पीड़िता की मां ने बेलहरकला थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को करीब 15 दिन पहले कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। तीन दिन पूर्व ही आरोपित उसे वापस घर छोड़ गया था। 28 जून की रात करीब तीन बजे जब वह जगी तो बेटी बिस्तर पर नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे कब्रिस्तान के पास सागौन के पेड़ के निकट उसका शव मिला। शव जमीन से सटा था। पास में ही उसका दुपट्टा भी मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हाेने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मृतका के गायब मोबाइल नंबर की काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पूछताछ और जांच पड़ताल की तो गैर समुदाय के दो युवकों का नाम सामने आया। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी और मंगलवार की देर रात बालू शासन के पास धर दबोचा।
