विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग और स्कूलों के जांच के लिए कमेटी गठित, 19 मई तक देनी होगी रिपोर्ट

Published: Sat, 25 Apr 2026 06:36 PM (IST)

संतकबीर नगर में बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों की गहन जांच के लिए नौ ब्लॉकों में तीन ...और पढ़ें

AI जेनेरेटेड फोटो।

AI जेनेरेटेड फोटो।

HighLights

  1. बिना पंजीकरण वाले कोचिंग, स्कूलों की जांच

  2. नौ ब्लॉकों में तीन सदस्यीय कमेटी गठित

  3. 19 मई तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। शासन के मंशानुसार जिले के बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग संस्थाओं व गैर पंजीकरण के संचालित विद्यालयों पर शासन की नजरें तिरछी हो गई है।अब इन संस्थानों की गहन जांच होगी।जांच के दौरान बिना पंजीकरण के विद्यालयों में छात्रों को पढाने पर समंवधित पर कड़ी कारवाई भी होगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने निमय विरुद्ध स्कूलों के संचालनों व निजी कोचिंग के गतिविधियों अंकुश लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के नौ ब्लॉकों की जांच के लिए सभी ब्लाक पर तीन-तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। अब ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के कोचिंग सेंटरों व विद्यालयों की जांच करके 19 मई तक जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट देंगी।

यदि किसी बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढने वाले छात्रों का नामांकन किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन किया गया है तो अब उन पर शिक्षा विभाग की नजरे तिरछी हो गई है। यदि जांच के दौरान ऐसे मामले टीम के सामने आता है तो मान्यता प्राप्त विद्यालय पर भी कार्रवाई तय है। ऐसे में अब बिना पंजीकरण के संचालित विद्यालयों का संचालन कार्रवाई की जद में आ चुका है।

शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने खलीलाबाद ब्लाक की जांच डॉ. शबीहा मुमताज प्रधानाचार्य जीजीआईसी , अरूण कुमार ओझा प्रधानाचार्य एचआर इंटर कॉलेज, युनूस अख्तर खान प्रधानाचार्य मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बघौली ब्लाक में निशा यादव प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अन्यास सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बनौली, राघवेंद्र नाथ द्विवेदी बीएमजीएन इंटर कॉलेज बखिरा, सेमरियांवा ब्लॉक रणजीत चौरसिया प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर बिना रजिस्ट्रेशन के हैं।

संजय द्विवेदी प्रधानाचार्य एएचएग्री इंटर कॉलेज उजियार दुधारा, मुजीबुल्लाह प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज मूडडीहा बेग, मेहदावल ब्लॉक में कफील अहमद प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परसा पांडेय, राजेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य जगतगुरू इंटर कॉलेज मेहदावल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य डीएबी इंटर कॉलेज, बेलहर ब्लाक सचिन यादव प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिया कटाई, शैलेंद्र कुमार शुक्ल आदर्श इंटर कॉलेज पचपेडवा, मनोज कुमार मिश्र प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर, साथां ब्लाक की जांच यशवंत यादव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीपुर, अवध राज कन्नौजिया प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास, विनोद कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य धर्मसिंहवा, नाथनगर ब्लाक की जांच के लिए सुनीता यादव प्रधानाचार्य महुली पर कार्रवाई हो सकती है।

वहीं, श्रवण कुमार प्रधानाचार्य देवकली कला, कमलेश कुमार प्रधानाचार्य अलीनगर, हैंसर बाजार ब्लाक के लिए विपुल मौर्या प्रधानाचार्य रमजगला, नरेंद्र कुमार पटेल प्रधानाचार्य धनघटा, भरत सिंह प्रधानाचार्य सिरसी , पौली ब्लाक में बंशीलाल प्रधानाचार्य गोविंद गंज, धर्मेद प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक गोविंद गंज व अभिमन्यु सिंह प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज सिक्टहा को नामित किया गया है । अब ये टीमे अपने- अपने ब्लाक में बगेर पंजीकरण के संचालित संस्थाओं की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को 19 मई तक सौपेंगी।

सभी ब्लाकों में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। -हरिश्चंद्र नाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक।