विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

संतकबीरनगर के महुलिया खुर्द में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में आठ वर्षीय मासूम माहिरा खातून की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

राेते बिलखते स्वजन। जागरण

राेते बिलखते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. आठ वर्षीय मासूम माहिरा खातून की दर्दनाक मौत।

  2. आवारा कुत्तों के झुंड ने किया था हमला।

  3. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार।

संवाद सूत्र, महुली, (संतकबीरनगर)। महुलिया खुर्द में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

गांव निवासी मुस्ताक की आठ वर्षीय पुत्री माहिरा खातून गांव स्थित एक मदरसे में कक्षा चार की छात्रा थी। गुरुवार को वह रोज की तरह पढ़ाई कर घर लौटी थी। इसके बाद वह घर के पीछे पेड़-पौधों के बीच किसी काम से गई। उसके पीछे उसकी बड़ी बहन मंतशा भी गई थी।

इसी दौरान बहन से कुछ दूरी पर मौजूद माहिरा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भाग गए। आनन-फानन में स्वजन गंभीर रूप से घायल माहिरा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में खेत के करंट वाले तार से मासूम की मौत, गांव में तनाव और हंगामा

घटना की सूचना पर चौकी मुखलिसपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया। दोपहर दो बजे गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में मासूम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।