विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में 40 करोड़ की तीन के चौड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी, जिले में आवागमन होगा बेहतर

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:13 PM (IST)

संतकबीरनगर में 40 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

40 करोड़ की तीन के चोड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी।

40 करोड़ की तीन के चोड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी।

HighLights

  1. 40 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का चौड़ीकरण।

  2. मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा विधानसभा क्षेत्रों को लाभ।

  3. शासन से जल्द मिलेगी स्वीकृति, आवागमन होगा बेहतर।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। शासन से 40 करोड़ की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिल सकती है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में तीनों विधानसभा क्षेत्र की एक-एक सड़क शामिल है।

शासन से स्वीकृति के बाद पहली किस्त मिलते ही कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी चौड़ीकरण का काम शुरू कर देगी। इसके बन जाने पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

जनपद के मेंहदावल,खलीलाबाद व धनघटा आदि तीन विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कुल तीन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसकी कुल लागत 40 करोड़ रुपये है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में बघौली से पिपराबोरिंग मार्ग है।

वहीं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में नौरंगिया-गोरयाभार-जिगिना मार्ग है। जबकि धनघटा विधानसभा क्षेत्र में नाथनगर-काली जगदीशपुर-पीड़िया मार्ग शामिल है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव पिछले माह यानी अगस्त को शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा था।

इसकी स्वीकृति मिल जाने व प्रथम किस्त आवंटित हो जाने पर इन तीनों मार्गों का चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इसके बन जाने पर कई गांवों के लोगों अच्छी आवागमन सुविधा मिलेगी।

इसके बारे में क्या कहते हैं लोग?

खलीलाबाद ब्लाक के उमरीखुर्द गांव निवासी जगदीश चौधरी ने कहा कि विकास की महत्वपूर्ण कड़ी अच्छी सड़क होती है। प्रदेश सरकार इस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। तीनों सड़कों के चौड़ीकरण हो जाने पर आम जनमानस से लेकर व्यापारियों को अच्छी आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। समय की बचत होगी। इसके साथ ही सड़क पर जाम की नौबत नहीं रहेगी।

इसी ब्लॉक के तामेश्वरनाथ गांव निवासी नागेंद्र भारती ने कहा कि इन सड़कों के चौड़ीकरण हो जाने पर काफी फायदे होंगे। एक-दो नहीं अपितु कई गांवों की तमाम आबादी इसे लाभान्वित होगी।

इसकी स्वीकृति जल्द मिलने व प्रथम किस्त आवंटित होने की संभावना है। इसके मिल जाने पर इन तीनों मार्गों का चौड़ीकरण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके तैयार हो जाने पर आम जनमानस को आने-जाने में अच्छी सुविधा मिलने लगेगी। -आरके पाण्डेय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।