बस चालकों को दिए गए सुरक्षित यात्रा के टिप्स
परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को रोडवेज डिपो में कार्यशाला आयोजित कर रोडवेज बस चालकों को सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए गए। यात्रा के दौरान यात्रियों से कैसे पेश आएं इसके तौर-तरीके सुझाए गए।
बस्ती : परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को रोडवेज डिपो में कार्यशाला आयोजित कर रोडवेज बस चालकों को सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए गए। यात्रा के दौरान यात्रियों से कैसे पेश आएं इसके तौर-तरीके सुझाए गए।
एआरटीओ प्रशासन अरुण प्रकाश चौबे ने सभी बस चालकों को यातायात नियमों के पालन और फायदे बताए। सड़क पर चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए, इसकी जानकारी दी गई। पीटीओ शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा, सुरक्षित ड्राइविग से ही बस में सवार यात्री सुरक्षित रहते हैं। इस वाक्य को हर बस चालक अपनाएं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने कहा, रोडवेज बस के प्रति यात्रियों का भरोसा है, जिसे कायम रखना चालकों का कर्तव्य है। उन्होंने ड्राइविग के नियम और तरीके बताए। कर्मचारियों को शून्य भ्रष्टाचार के साथ कुशल संचालन और क्या करें, क्या न करें के साथ लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सीनियर फोरमैन चंद्रभान भास्कर, कन्हैया सिंह, हरीश चंद्र उपाध्याय, सुशील गौड़, इंद्रजीत त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।