Move to Jagran APP

Sant Kabir Nagar News (UP): कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर, तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

संतकबीर नगर महुली-बस्ती मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गयी। कार में सवार दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महुली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Riya PandeyPublished: Fri, 26 May 2023 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 09:41 PM (IST)
Sant Kabir Nagar News (UP): कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर, तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
महुली-बस्ती मार्ग पर शुक्रवार को कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गयी।

जागरण संवाददाता, धनघटा, संतकबीर नगर : महुली-बस्ती मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गयी। कार में सवार दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महुली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बाइक सवार बिना हेलमेट के था, जिसके चलते उसकी जान गयी है।

loksabha election banner

महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव के 55 वर्षीय फखरुल हसन किसी काम से बाइक से महुली जा रहे थे। अभी वह छितही चौराहे से कुछ आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे फखरुल हसन की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। वहीं ठोकर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआड़े निवासी अतुल पाल व ग्राम कबरा निवासी अरविंद भी बुरी तरह से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से कार में बैठे घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को नाथनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महुली के थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कार सवार दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.