रालोद कार्यकर्ताओं ने डीजल के मूल्यवृद्धि का जताया विरोध
(रालोद) कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों और आम जनता का विरोधी होने का आरोप लगाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 11:04 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 11:04 PM (IST)
संत कबीरनगर : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों और आम जनता का विरोधी होने का आरोप लगाया। पार्टी ने डीजल और पेट्रोल के दाम के बढ़ोत्तरी के विरोध में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रवीश गुप्त को सौंपा।
पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव अब्दुल मोईद उर्फ पप्पू खान, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पासवान, विपिन सिंह, राजनाथ गुप्ता, उमेश सिंह, प्रदीप चौधरी, बाबूलाल कन्नौजिया, सर्वजीत पासवान, कृष्णा सिंह, अर्जुन चौधरी,सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें