राजस्व निरीक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व निरीक्षकों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। ये इस दिन कलेक्ट्रेट हाल में पूरे दिन धरने पर बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। इन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में वे वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
संतकबीर नगर: प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व निरीक्षकों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। ये इस दिन कलेक्ट्रेट हाल में पूरे दिन धरने पर बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। इन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में वे वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
जिलाध्यक्ष परशुराम यादव व जिला मंत्री सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर राजस्व निरीक्षकों को अविलंब पदोन्नति दी जाए। संवर्ग के वेतनमान सहित कार्यालय के संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 21 सितंबर 2019 को इन मांगों को लेकर लखनऊ में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसी के अनुपालन में जनपद के सभी राजस्व निरीक्षकों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में विश्राम, विध्याचल लाल श्रीवास्तव के अलावा अन्य राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।