Move to Jagran APP

भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान

संतकबीर नगर : भाजपा का बूथ अभिनंदन कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा। बूथों पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:47 PM (IST)
भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान
भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान

संतकबीर नगर : भाजपा का बूथ अभिनंदन कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा। बूथों पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्ष व सदस्यों को माला पहनकर स्वागत किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभांवित करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

खलीलाबाद विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण जय चौबे ने नौवा गांव सेक्टर में पहुंचकर बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान है। अपने बूथ को मजबूत करके एक बार फिर विकास के लिए केंद्र में सरकार बनाने का कार्य करना होगा। उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभांवित करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सेतवान राय खलीलाबाद देहात मंडल के रौरापार सेक्टर में अभिनंदन किया। घटरमहा में बूथ

अध्यक्ष राम शब्द चौरसिया को पट्टिका पहनाकर सम्मान बढ़ाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करके पार्टी उन्हें सम्मान देने का काम कर

रही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जिसमे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस मौके पर श्यामलाल चौधरी, रामनाथ यादव ,गणेश पांडे, रमाशंकर पांडे, दयाराम, राम मिलन चौधरी, जोखई ¨सह, अंबरीश राय मंटू, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी तेनुहारी सोयम सेक्टर मे मीडिया प्रभारी धनन्जय पाण्डेय रजापुर सरैया सेक्टर में और जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल पांडेय ने परसोहिया सेक्टर,अंबरीश राय रौरापार, अश्विनी चौरसिया टुंगपार सेक्टर, वीरेंद्र शुक्ल विश्वनाथ पुर सेक्टर के बूथों पर बूथ अध्यक्ष और उनकी कमेटी का सम्मान किया गया । विधानसभा संयोजक आनंद त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम 15 तक चलेगा।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.