Move to Jagran APP

अब सत्ता परिवर्तन चाहती है जनता

संतकबीर नगर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का शुक्रवार को खलीलाबाद के मेंहदावल बाइपास

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 11:37 PM (IST)
अब सत्ता परिवर्तन चाहती है जनता
अब सत्ता परिवर्तन चाहती है जनता

संतकबीर नगर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का शुक्रवार को खलीलाबाद के मेंहदावल बाइपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी ने नारे लगाने के साथ ही जिले की सीमा में पहली बार आने पर अपने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के परिणाम देश में सत्ता परिवर्तन का आरंभ होने की तरफ संकेत कर रहे हैं। प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनावों में भी कांग्रेस का मत फीसद तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ जनसेवा कार्य में लगे रहने की बात कही। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार सुशासन का दावा करने में लगी है। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिया अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, सुनील पांडेय, अहमद जमाल, भुनेश्वर भारती, राजीव गौड़, संजय चौरसिया, शेषनाथ मौर्य, चमन सिंह, गोविद पांडेय, दुर्गेश पाठक, दीपक सिंह, अरुण तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.