जागा ब्लाक प्रशासन, शुरू हुआ सड़क निर्माण
सेमरियावां ब्लाक कार्यालय को जाने के लिए बने मुख्य मार्ग का हाल बदहाल है। यहां पैदल चलना भी कठिन है। सड़क निर्माण कराने के लिए ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने खंड विकास अधिकारी से मिलकर वार्ता भी की थी।
संतकबीर नगर: सेमरियावां ब्लाक कार्यालय को जाने के लिए बने मुख्य मार्ग का हाल बदहाल है। यहां पैदल चलना भी कठिन है। सड़क निर्माण कराने के लिए ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने खंड विकास अधिकारी से मिलकर वार्ता भी की थी। दैनिक जागरण द्वारा बीते 15 जनवरी के अंक में , जान जोखिम में डाल लोग पहुंचते हैं ब्लाक अस्पताल, शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
जागरण में प्रकाशित समाचार का असर दिखा मंगलवार को दोपहर बाद सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ।ब्लाक के गेट से अंदर आते फरियादी को सड़क बदहाल होने की समस्या से जूझना पड़ता रहा। इसी मुख्य गेट से हर दिन अस्पताल, बाल विकास परियोजना कार्यालय मे लोगों का आना जाना रहता है। जो पांच वर्ष से बदहाल रहा। खबर का असर होते ही ब्लाक प्रशासन जगा सडक निर्माण कार्य आरंभ करा दिया। जागरण की सराहना करते हुए ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि यह अखबार हमेशा आम जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है। सडक बन जाने से लोगों को कीचड़ तथा उबड़-खाबड़ रास्ते से जल्द निजात मिलेगी।