थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
संत कबीरनगर : जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान अधिकारियों के साथ थानेदारों से लोगों की समस्याएं सुनीं।
महुली थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ब्रजेश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल राहत दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीट के सिपाहियों को भूमि विवाद के मामलों की मौके पर जाकर पड़ताल करने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व राजस्वकर्मी मौजूद रहे। धर्मसिंहवा थाने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सुनवाई की। यहां तीन मामले आए। सभी के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। इसी क्रम में कोतवाली खलीलाबाद में दो, थाना धनघटा में एक, थाना बेलहरकला में एक मामले का निस्तारण हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें