दिनभर परेशानी, शाम को बढ़ी हाईवे पर रफ्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के ²ष्टिकोण से हाईवे पर बंद हुआ आवागमन मंगलवार शाम से बहाल हो गया। कांटे में बैरिकेडिग को शाम पांच बजे हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया।
संतकबीर नगर: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के ²ष्टिकोण से हाईवे पर बंद हुआ आवागमन मंगलवार शाम से बहाल हो गया। कांटे में बैरिकेडिग को शाम पांच बजे हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया।
तेरस तिथि को कंवड़िये विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। तेरस तिथि के तीन-चार दिन पहले से ही शिव भक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते अयोध्या जल भरने के लिए जाते हैं। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंवड़ियों की भीड़ बढ़ जाती है। वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे बचने के लिए हाईवे पर आवागमन बीते 28 जुलाई से बंद कर दिया गया था। कांटे में बैरिकेडिग कर वाहनों को आगे जाने से रोका गया था। यात्रा में समस्या न हो इसके लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। जलाभिषेक पूरा होने के बाद शाम पांच के समय कांटे में बैरिकेडिग हटा दी गई। पुलिस चौकी कांटे पर तैनात उपनिरीक्षक सौरभ मिश्र ने बताया कि लगभग पांच बजे बैरिकेडिग हटाकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया है।
फर्राटा भरते रहे वाहन
मंगलवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल होने के साथ ही सड़क पर वाहनों तांता लग गया। इसके पूर्व तीन दिनों से हाइवे पर आवागमन बंद था। इसके चलते कई वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर खड़े थे। आवागमन बहाल होते ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इसके बाद हाईवे पर वाहन पूर्व की भांति फर्राटा भरते नजर आए। मगहर में दुर्गा मंदिर से वाहनों की रोक हटने के बाद हाईवे पर वाहनों का रेला लगा रहा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप