तैयारियां पूरी, नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिग आज
दिव्यांग व महिलाओं को सूची में पसंदीदा विद्यालय चुनने का विकल्प मिलेगा। शेष पुरुषों को रोस्टर से तैनाती मिलेगी। अभिलेखों का मिलान करके 23 बंद (शिक्षक विहीन) एवं 399 एकल विद्यालय की सूची जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगों व महिलाओं से फोटोयुक्त पहचान पत्र मूल नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
संतकबीर नगर: प्राथमिक विद्यालयों के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को अब विद्यालय में तैनाती दी जाएगी। गुरुवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिग कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियुक्ति पत्र देने के 12 दिन बाद सभी 128 सहायक अध्यापकों को सीधे शासन स्तर से ही विद्यालय दिया जाएगा।
दिव्यांग व महिलाओं को सूची में पसंदीदा विद्यालय चुनने का विकल्प मिलेगा। शेष पुरुषों को रोस्टर से तैनाती मिलेगी। अभिलेखों का मिलान करके 23 बंद (शिक्षक विहीन) एवं 399 एकल विद्यालय की सूची जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगों व महिलाओं से फोटोयुक्त पहचान पत्र, मूल नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। -कुल नियुक्ति पत्र व कार्य ग्रहण-128
-दिव्यांग - 11 (सात पुरुष व चार महिला)
-महिला -34
-पुरुष - 83 (रोस्टर में शामिल)
-शिक्षक विहीन (बंद) विद्यालय-23
-एकल विद्यालय (एक शिक्षक )-399 काउंसिलिग का समय
-11 बजे से 12 बजे तक दिव्यांग महिला
-12 से एक बजे तक दिव्यांग पुरुष
-एक से पांच बजे तक सभी महिला ब्लाक व विद्यालय की जानकारी जरूरी
बीएसए ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को आनलाइन विद्यालय विकल्प देने के लिए ब्लाक व रिक्त विद्यालय की जानकारी जरूरी है। इसके लिए कार्यालय में सूची चस्पा कर दी गई है। दिव्यांग व महिला इसकी जानकारी करके समय से उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कंप्यूटर पर डिस्प्ले आने पर अपनी च्वाइस लाक करेंगे। इसके बाद आनलाइन तैनाती वाले विद्यालय की जानकारी मिलेगी। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।