Move to Jagran APP

पीआरडी और होमगार्ड कर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता को थाने में पीटा

पीआरडी और होमगार्ड कर्मी ने मिलकर एक भाजपा कार्यकर्ता की थाने पर जमकर पिटाई की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM (IST)
पीआरडी और होमगार्ड कर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता को थाने में पीटा
पीआरडी और होमगार्ड कर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता को थाने में पीटा

संत कबीरनगर : पीआरडी और होमगार्ड कर्मी ने मिलकर एक भाजपा कार्यकर्ता की थाने पर जमकर पिटाई की। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक थाने पर हंगामा किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस के अधिकारियों ने पीआरडी, होमगार्ड कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

धनघटा थानाक्षेत्र के हकीमपुर गांव के निवासी 60 वर्षीय सत्य नारायण गुप्त भाजपा कार्यकर्ता हैं। पीड़ित कार्यकर्ता का कहना है कि वह गांव में मचान डालकर अपने खेत की रखवाली करते हैं। 14 सितंबर को गांव के ही रामलौट राजभर यहां से उनकी मच्छरदानी और बिस्तर लेकर भाग गए। जब वह उसके घर पहुंचे तो आरोपित ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इसकी शिकायत करने पर जगदीशपुर चौकी के पुलिस कर्मी ने गुरुवार को शाम के करीब चार बजे दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। थाने पर तैनात उनके गांव के पीआरडी कर्मी इंद्रेश कुमार ने उन्हें थाने के हाल में ले जाकर एक होमगार्ड के सहयोग से बेल्ट से जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे लोहरैया भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिलीप राय और हैंसर मंडल के अध्यक्ष पीएन सिंह को दी। यह जानकारी मिलते ही भाजपाई उग्र हो गए। सुबह करीब दस बजे से लेकर दोपहर के बारह बजे तक थाने पर हंगामा करने लगे। प्रभारी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि पीड़ित सत्य नारायण गुप्त की तहरीर पर पीआरडी व होमगार्ड कर्मी तथा रामलौट राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.