Move to Jagran APP

शरद पूर्णिमा पर हुई सुख-समृद्धि की प्रार्थना

पूजन-अर्चन करके परिवार के स्वास्थ्य रक्षा की कामना

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 11:34 PM (IST)
शरद पूर्णिमा पर हुई सुख-समृद्धि की प्रार्थना
शरद पूर्णिमा पर हुई सुख-समृद्धि की प्रार्थना

संतकबीर नगर : शरद पूर्णिमा पर मंगलवार की रात विधिविधान से धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा हुई। चंद्रदेव जी की आराधना करके रश्मियों के तले भोजन, दूध व चावल के मिश्रण का प्रसाद रखकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अमृत वर्षा के पश्चात सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य रक्षा की मंगलकामना करके प्रसाद ग्रहण किया गया।

loksabha election banner

कुछ लोगों ने आंवला के वृक्ष के नीचे खीर आदि भोज्य पदार्थ पकाकर सेवन किया। घर के साथ मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। शहर के समय माता मंदिर, श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, हनुमानगढ़ी गोला बाजार में पूजन करके लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री शक्तिपीठ के रमेशचंद्र दूबे ने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन आकाश से अमृतमयी बारिश से जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। पर्व पर निरोग रहने के साथ प्रकाश मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। आज भी मनेगा पर्व

बुधवार को उदया तिथि मिलने पर दान-पुण्य होगा। रात पूर्णिमा मिलने पर चंद्रदेव की पूजा होगी। ज्योतिषाचार्य डा. सुजीत श्रीवास्तव का कहना है अश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का आध्यात्म व वैज्ञानिक महत्व है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के समीप आने से किरणों से अमृत की बारिश होती है। इसके प्रभाव व भोज्य पदार्थ का सेवन से मानव निरोगी बनते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यक्रम आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शरद पूर्णिमा उत्सव मनाते हैं। बुधवार को संघ की शाखाओं पर खो-खो, कबड्डी, खेल, अंत्याक्षरी, समूह में गीत आदि कार्यक्रम होंगे। खलीलाबाद के बिधियानी में रात नौ बजे से 12 बजे तक कार्यक्रम होंगे। विभाग बौद्धिक प्रमुख भाष्कर मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है। वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आज

संतकबीर नगर: कूडीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज खलीलाबाद में बुधवार को सुबह 10 बजे से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर उनकी रचनाओं तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी शिक्षक गोविद त्रिपाठी ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.