कलश यात्रा निकाल कर हुई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
शहर के बरई टोला मंदिर में रविवार को विधि विधान से पूजा हुई। माता वैष्णव की प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए शहर में भव्य कलश यात्रा व देवी देवताओं की झांकी निकली। भारी संख्या में कन्याओं ने कलश उठाया। जयघोष व झांकियों के दर्शन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
संतकबीर नगर : शहर के बरई टोला मंदिर में रविवार को विधि विधान से पूजा हुई। माता वैष्णव की प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए शहर में भव्य कलश यात्रा व देवी देवताओं की झांकी निकली। भारी संख्या में कन्याओं ने कलश उठाया। जयघोष व झांकियों के दर्शन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह कलश शोभायात्रा का अभिनंदन करके आरती उतारी गई। गोला बाजार व मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए तांता लगा रहा।
नगरपालिका खलीलाबाद के बरई टोला, बेलदारी टोला में श्रीमाता वैष्णो देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में सुबह आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन कराया।
इसके बाद कन्याओं ने कलश लेकर पूजन किया। इसके बाद जल भरकर यात्रा निकली। आगे -आगे विजय पताका लहराते टोली इसके बाद चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा के साथ अनेक लोग चल रहे थे। यात्रा में आधा दर्जन झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलश यात्रा जलकल रोड, बेलदारी टोला, भेली मंडी, बरदहिया बाजार, गायत्री शक्तिपीठ, नेहरू चौक से मुखलिसपुर तिराहा पहुंची। यहां चेयरमैन के नेतृत्व स्वागत करके जलपान कराया गया। सेवा कार्य में अनेकों लोग सहभागी बने।
इसके पश्चात जयघोष के बीच यात्रा गोला बाजार, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर से वापस मंदिर परिसर पहुंची। हरिओम चौहान, अवधेश चौरसिया ने कहा कि कल्याण के लिए मंदिर की मां वैष्णव की प्रतिमा स्थापित कराई गई।
इस अवसर पर सभासद शंकर चौहान, सुनील प्रजापति, पूर्व सभासद मुन्ना पांडेय, युवा भाजपा नेता अश्वनी चौरसिया, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रामचंद्र चौरसिया, रामु यादव, अजय चौरसिया, अंगद चौहान, संजय, अनूप चौरसिया, सभासद राजेश वर्मा, मधुकुंज, अमरनाथ, रवींद्र यादव सहित अनेकों आस्थावान मौजूद रहे।