दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के उपर तीन वर्ष से शादी का झांसा द
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के उपर तीन वर्ष से शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने आरोप लगाया था कि गांव निवासी मान ¨सह पुत्र मनिराम यादव तीन वर्ष पूर्व पति से के छोड़ने के बाद शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर टाल मटोल करने लगा। दो से तीन बार गर्भपात भी करवा चुका है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि मुखबिर सूचना दिया कि मान¨सह बिना नबंर प्लेट की मोटर साइकिल से भागने की फिराक में है। हैंसर चौराहे पर आरोपित मान¨सह को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।