सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से बचते रहे लोग
अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई थी। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से कोई टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी जा रही थी। अफवाह फैलाने वाले मैसेज पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसका असर भी सामने आया।
संतकबीर नगर: अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई थी। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से कोई टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी जा रही थी। अफवाह फैलाने वाले मैसेज पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसका असर भी सामने आया। कुछ लोगों ने शालीनता भरे अपने विचार जरुर पोस्ट किए परंतु किसी की भावना को ठेस न पहुंचे इसका ख्याल भी रखा गया।
कोर्ट ने फैसला पढ़ना शुरु किया तो ह्वाट्सऐप ग्रुप के अधिकांश ग्रुप में एडमिन द्वारा सदस्यों के मैसेज करने पर रोक लगा दिया। इससे निर्णय को लेकर प्रतिक्रियाओं की संख्या कम रही।
कोर्ट के द्वारा एडवाइजरी जारी किए जाने व पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकालने वाले लोग गायब दिखे। उनके पोस्ट सकारात्मक रहे। सभी ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की।