सड़क पर भी लगी रहीं दुकाने,जाम में जूझते रहे लोग
संतकबीर नगर : शहर में जाम की समस्या लाइलाज बन चुकी है। आए दिन जाम से यातायात व्यवस्था पूरी तरह छिन्
संतकबीर नगर : शहर में जाम की समस्या लाइलाज बन चुकी है। आए दिन जाम से यातायात व्यवस्था पूरी तरह छिन्न- भिन्न हो जाती है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण अभियान भी चला, लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस बनी हुई है। सोमवार को धनतेरस पर मुख्य मार्ग पर दुकानें लगने से समस्या हुई। गोला बाजार सड़क पर बाजार लगने से आवागमन बाधित होता रहा।
शहर में फ्लाई ओवर बनने के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। मुखलिसपुर तिराहा से नेहरू तिराहा, समय माता मंदिर व गोला बजार मार्ग पर नित्य जाम लग रहा है। बैंक चौराहा से नेदुला मार्ग क्षतिग्रस्त रहने से जहां समस्या हो रही है वहीं रेलवे क्रा¨सग बंद होने त्रिपाठी मार्केट मार्ग में लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में लंबा चक्कर काटना मजबूरी बनी हुई। यह स्थित आए दिन की बन रही है। लुंज-पुंज यातायात व्यवस्था से नित्य जाम लगना आम बात हो चुकी है। जगह-जगह अतिक्रमण व मेहदावल बाइपास, डीघा बाईपास, सरैया बाइपास की ओर से बिना रोक टोक के ओवर लोड भारी वाहनों के आवागमन से स्थिति विकराल रूप लेती रहती है। ऐसे में लोगों को नेदुला व डीघा बाईपास का चक्कर काटना पड़ा।
--------