Move to Jagran APP

जनता को अब सपा सरकार का इंतजार: दयाशंकर

महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी के साथ ही अराजकता चरम पर पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:13 PM (IST)
जनता को अब सपा सरकार का इंतजार: दयाशंकर
जनता को अब सपा सरकार का इंतजार: दयाशंकर

संतकबीर नगर : सपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर निषाद ने कहा कि भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के साथ ही अराजकता चरम पर पहुंच गई है। थाने और तहसीलों में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। न्याय मांगने पर लोगों को लाठियों से पीटा जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज नहीं पुलिस का राज हो गया है। जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है। पूर्व की सपा सरकार की नीतियों और विकास की चर्चा हो रही है। लोग फिर से प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

loksabha election banner

सपा नेता का शनिवार को शहर के गोला बाजार में राधेगोविद परिसर में पवन छापड़िया के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़वाने का काम करें ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनें। इस अवसर पर श्याम सुंदर चौधरी, अमरेंद निषाद, संजय यादव, बृजेश सिंह सैंथवार, अनिल निषाद, पिल्लू, संजय श्रीवास्तव, गजपति सिंह, महानंद, देवेंद्र, इरसाद अहमद, प्रमोद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 235 करोड़ की लागत से होगा रामजानकी मार्ग का निर्माण

संतकबीर नगर : धनघटा तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाले ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। शनिवार को इस सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ मंत्री ने नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर किया। सड़क के निर्माण पर 235 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

धनघटा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। संतकबीर नगर की सीमा में पड़ने वाले छपिया से सिकरीगंज तक 40 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लगभग 235 करोड़ की लागत से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए टेंडर हो गया है, बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग पर पारा से रामपुर तक सात किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी। इसकी मरम्मत के लिए शासन से दो करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। जल्द ही विभाग सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि रामजानकी मार्ग के बनने से क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, राम मिलन यादव, उमेश सिंह, अमर राय, कपिल कन्नौजिया, दिलीप राय, भरत भुआल चौधरी, लाल साहब सिंह, दुर्गेश राय ,राहुल तिवारी, बाबूलाल पांडेय, मुन्नू पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.