गांधी जयंती पर होगी पैदल चाल प्रतियोगिता
गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को खेल विभाग के तत्वावधान में पैदल चाल प्रतियोगिता होगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:46 PM (IST)
संत कबीरनगर : गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को खेल विभाग के तत्वावधान में पैदल चाल प्रतियोगिता होगी। खलीलाबाद स्पोर्टस स्टेडियम से सुबह आठ बजे से फिट इंडिया फ्रीडम रन में बालक वर्ग का पांच किमी व बालिका वर्ग की तीन किमी पैदल चाल प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए प्रतियोगिता कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें