Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष

प्रदेश मंत्री ने हस्ताक्षर अभियान की बांटी जिम्मेदारी - मोबाइल पर काल कराकर दर्ज कराएंगे समर्थन

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 11:22 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष

संतकबीर नगर :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हस्ताक्षर अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई।

बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां लोगो के बीच में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रही है। आमजन को गुमराह करके अपनी रोटी सेंकने में लगी है। इस भ्रम को तोड़ने और लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी ने अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि जो भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही है उसको रोकने के लिए हम लोगों के घर-घर जाएंगे। 88628862 पर मिस्ड काल करके नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करेंगे।

जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव कहा कि पार्टी के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता बूथ पर प्रमुख जनपद के सभी घरों पर जाकर इस कानून के बारे में लोगों को जागरूक करें।

बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा, अम्बरीष राय, गणेश पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री, हेमंत चतुर्वेदी, जगदंबा श्रीवास्तव, अनिरुद्ध निषाद, जिला मंत्री दयाराम, आनन्द त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, धनंजय पांडेय, किरण प्रजापति, उर्मिला त्रिपाठी, रत्नेश मिश्रा,राजीव गुप्ता, भरत भुवाल चौधरी, आशीष त्रिपाठी, मनीराम यादव, सतविदर पाल सिंह जज्जी, रामसागर चौधरी, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर निषाद राघवेंद्र त्रिपाठी, डब्लू सिंह, सचिन राय, श्रीमन्नारायण, राकेश मौर्या, हैप्पी राय, राघवेंद्र तिवारी, शनी कुमार आदि मौजूद रहे।

-------------

आज सुनेंगे समस्या

-भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय सोमवार को सुबह 10 बजे खलीलाबाद डाक बंगले पर समस्या सुनेंगे। समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।

यह जानकारी रविवार को पार्टी के मीडिया प्रभारी धनंजय पांडेय ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.