भाजपा का आनलाइन सम्मेलन आज
भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आनलाइन सम्मेलन सोमवार को दिन में एक बजे से शुरू होगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM (IST)
संत कबीरनगर : भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आनलाइन सम्मेलन सोमवार को दिन में एक बजे से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष बद्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, प्रभारी, बूथ प्रमुख आदि हिस्सा लेंगे। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल गर्ग का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। इसका समापन खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे करेंगे। यह जानकारी रविवार को मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें