एक महिला का शव बरामद, तीन लापता
गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन यानी रविवार को भी खोजबीन की। इन्हें शाम के करीब पांच बजे दौलतपुर गांव के पास एक महिला को सरयू नदी से निकाला। इसकी पहचान सुनीता के रुप में हुई। डूबने से मरी सुनीता के शव को धनघटा पुलिस ने बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संतकबीर नगर : गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन यानी रविवार को भी खोजबीन की। इन्हें शाम के करीब पांच बजे दौलतपुर गांव के पास एक महिला को सरयू नदी से निकाला। इसकी पहचान सुनीता के रुप में हुई। डूबने से मरी सुनीता के शव को धनघटा पुलिस ने बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनघटा तहसील क्षेत्र के सरयू नदी में रामबाग घाट पर बीते शनिवार को नाव नदी में डूब गई थी। इसमें सवार बालमपुर गांव की रेखा, चपरापूर्वी गांव की माया, कविता व रूमा लापता चल रही थी। बीते शनिवार से ही इन लापता महिलाओं को खोजने के लिए क्षेत्रीय गोताखोरों के अलावा गोरखपुर की एनडीआरएफ टीम लगी रही। एसओ-धनघटा रणधीर मिश्र ने कहा कि अब लापता तीन महिलाओं की खोजबीन जारी है।
आपदा राहत कोष से मिलेगी मदद
तहसीलदार धनघटा वंदना पाण्डेय ने कहा कि डीएम रवीश गुप्त की संस्तुति पर आपदा राहत कोष से लापता चारों महिलाओं के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। रविवार को अवकाश होने के कारण कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय बंद है। इसलिए रविवार को इन्हें यह राशि नहीं दी जा सकी। सोमवार को इनके परिजनों के बैंक खाते में चार-चार लाख रुपये भेज दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
-----