छठवें दिन भी जल सत्याग्रह पर रहे ग्रामीण
सेमरियावा ब्लाक के असनहरा घाट पर पुल को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह सोमवार को भी जारी रहा। लगातार छठवें दिन भी मांगों को लेकर सत्याग्रहियों ने आवाज बुलंद किया। पक्के पुल के निर्माण तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया।
संतकबीर नगर:सेमरियावा ब्लाक के असनहरा घाट पर पुल को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह सोमवार को भी जारी रहा। लगातार छठवें दिन भी मांगों को लेकर सत्याग्रहियों ने आवाज बुलंद किया। पक्के पुल के निर्माण तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया।
धरना को संबोधित करते हुए जल सत्याग्रह संघर्ष मोर्चा संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा की सत्तासीन सरकार अपने हितैषी और सहयोगी का साथ नहीं दे रही है। असनहरा घाट पर पुल और सड़क न बनना इसका प्रमाण है। सरोज राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा पीडब्लूडी के अभियंता पुल बनने की राह में बाधा खड़ी की है। ब्लाक अध्यक्ष राम सुमिरन राजभर ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 14 अगस्त को संघर्ष मोर्चा के लोग विरोध प्रदर्शन के तहत बाल मुड़ाएंगे।
इस मौके पर देवीशरण राजभर, योगेंद्र ,रामशब्द गुप्ता, शोभा, मुनीराम, संतराम देवी शरन, योगेंद्र राजभर, चंदन राजभर, रामदिन, सुग्रीम,रामकेश, कर्मा देवी,सुदामा देवी,घनश्याम चौधरी, बबलू, अंजनी देवी, सोनमती देवी, पूनम देवी,केदार, बेचू आदि शामिल रहे।