देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा शान से लहराया
देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शान से लहराया।
संत कबीरनगर : देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शान से लहराया। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वीर अमर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया। देश की एकता, अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। कोरोना संकट काल में गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने भव्य ढंग से यह दिवस मनाया।
डीएम रवीश गुप्त ने कैंप कार्यालय के अलावा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। इसके अलावा राजकीय औद्योगिक आस्थान के पास स्थित कार्यालय पर खलीलाबाद के भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने झंडारोहण किया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों को देश की एकता, अखंडता को कायम रखने की शपथ दिलाई। ब्लूमिग बड्स एकेडमी खलीलाबाद में प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इन्होंने अमर वीर शहीदों की गाथा सुनाई। इस राह पर सभी को चलने के लिए प्रेरित किया। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रवीण चंद्र पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए आम जनमानस को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद में चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा व ईओ बीना सिंह ने झंडारोहण किया। नगर पंचायत मगहर के कार्यालय में चेयरमैन संगीता वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी-भुजैनी स्थित डिग्री कालेज में प्रबंधक अंकुर राज तिवारी ने झंडारोहण किया। नगर सहकारी बैंक गोला बाजार-खलीलाबाद में पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र व सचिव राजेश मिश्र, खलीलाबाद ब्लाक मुख्यालय में बीडीओ सौरभ पाण्डेय, खलीलाबाद तहसील मुख्यालय में एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, मौलाना आजाद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद में समयदेव पाण्डेय ने झंडारोहण किया। इसकेअलावा सपा, बसपा कार्यालयों, जनपद के सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालयों, विद्यालयों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र
डीएम रवीश गुप्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पीडी डीआरडीए प्रमोद कुमार यादव व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस जनपद में एएसपी रहे असित श्रीवास्तव को भी विशेष प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित किया गया है। इनका कुछ माह पूर्व लखनऊ तबादला हो गया है। डीएम ने कहा कि इन तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य किया है। यह औरों के लिए प्रेरणादायी है।