Move to Jagran APP

व्यापारी हितों को लेकर नहीं होगा कोई समझौता:बनवारी लाल कंछल

व्यापारी हितों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। सरकार के साथ चलकर व्यापार को भी जीवंत रखने के लिए संगठन पूरी तरह से संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। शुक्रवार को खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में नव मनोनीत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा देश की सुरक्षा के लिए अपना योगदान करता रहा है। जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की दशा बन आने पर भी समझौता नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM (IST)
व्यापारी हितों को लेकर नहीं होगा कोई समझौता:बनवारी लाल कंछल
व्यापारी हितों को लेकर नहीं होगा कोई समझौता:बनवारी लाल कंछल

संतकबीर नगर:व्यापारी हितों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। सरकार के साथ चलकर व्यापार को भी जीवंत रखने के लिए संगठन पूरी तरह से संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में नव मनोनीत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा देश की सुरक्षा के लिए अपना योगदान करता रहा है। जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की दशा बन आने पर भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके पूर्व व्यापारियों ने खलीलाबाद कस्बे में रैली निकालकर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि ने व्यापारियों की एकजुटता पर जोर दिया। मौके पर कबीर चौरा के महंत विचार दास,मगहर नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा,श्रीधर अग्रहरि,सुनील अग्रहरि,अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष जेबी सिंह,गोरखपुर अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता,डा. रामचेत चौधरी, हनुमान प्रसाद अग्रहरि,सुरेंद्र अग्रहरि,दीपक वर्मा,राजेश गुप्ता, अमित शर्मा,छब्बू लाल,बृजेश,प्रहलाद अग्रहरि, अजीत गुप्ता,विकास गुप्ता,मनीष अग्रहरी, अर्जुन मौर्या, फिरोज अहमद,गुड्डू जायसवाल, दिलीप उपाध्याय,सतीश सिंह,अजय वर्मा,हरिराम वर्मा,विवेक राय,शैलेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,सुग्रीव चौधरी, शिशु राय,अभिषेक राय, विकल्प राय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.