Move to Jagran APP

Sant kabir Nagar: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भतीजे ने की चाचा की हत्या, जमीनी विवाद में चल रहा था विवाद

Sant kabir Nagar News जमीनी विवाद में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इस दौरान भतीजे ने ताबड़तोड़ चाकू से चाचा पर हमला बोल दिया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Sat, 19 Nov 2022 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 04:06 PM (IST)
Sant kabir Nagar: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भतीजे ने की चाचा की हत्या, जमीनी विवाद में चल रहा था विवाद
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)

संतकबीर नगर, जागरण संवाददाता। संतकबीर नगर जिले के बेलहर खुर्द में शनिवार को भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव के 40 वर्षीय गरीबउल्लाह का भतीजे इश्तेहार से भूमि का विवाद चल रहा था। गरीबउल्लाह इन दिनों अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इसे लेकर भतीजे से उनकी रंजिश चल रही थी। शनिवार को वह मकान का निर्माण करा रहे थे, इस दौरान भतीजा वहां पहुंच गया और निर्माण का विरोध करने लगा। विवाद बढ़ा तो घर वालों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस बीच इश्तेहार ने चाकू निकाल कर गरीबउल्लाह पर हमला बोल दिया। उसने ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए।

ताबड़तोड़ हमला कर किया घायल

इस दौरान जब तक लोग बीच-बचाव कराते तब तक उसने गरीबउल्लाह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गरीबउल्लाह खून से लतपथ होकर नीचे गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में स्वजन गरीबउल्लाह को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव यादव ने बताया कि आरोपित फरार है। दो टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पिता और दो बेटों पर मारने-पीटने का आरोप

कोतवाली खलीलाबाद थाने में दी गई तहरीर में मंझरियागंगा गांव निवासी किशुन ने यह उल्लेख किया है कि  उनका छोटा भाई रामचंदर व उनके बेटे सुनील व संजय ने बिना किसी वजह के उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर धकेल कर उन्हें नीचे गिरा दिये। उन्हें लाठी से मारने-पीटने लगे। बचाने के लिए आयी पत्नी को भी धक्का दे दिये। इससे उन्हें और उनकी पत्नी को काफी चोट लगी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.