कबीर के विचारों को अपनाने की जरूरत : डीआइजी
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए डीआइजी-बस्ती मंडल आशुतोष कुमार ने शनिवार को शाम के समय मगहर महोत्सव का समापन किया। इन्होंने स्मारिका का विमोचन किया।
संतकबीर नगर: बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए डीआइजी-बस्ती मंडल आशुतोष कुमार ने शनिवार को शाम के समय मगहर महोत्सव का समापन किया। इन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महोत्सव के संरक्षक व कबीर चौरा के महंत विचार दास व संचालन वेद प्रकाश चौबे ने की।
डीआइजी ने कहा कि संत कबीर साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है। महोत्सव की सार्थकता मनोरंजन से नहीं बल्कि संत कबीर साहब के उपदेशों को अपनाने से पूरी होगी। महोत्सव का आयोजन सादगी के साथ संत कबीर के विचारों का प्रचार-प्रसार हुआ। महोत्सव समिति इसके लिए बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज जयशंकर मिश्र ने कहा कि महोत्सव संत कबीर के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह स्थली आपसी सौहार्द का संदेश देती है। डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार मगहर में महोत्सव हुआ। इसके सफल आयोजन सुखद अनुभूति हो रही है। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि आयोजन समिति ने अनुशासन के साथ सफल आयोजन किया। महंत विचार दास ने कहा कि महोत्सव से सभी को मनोरंजन, चितन के साथ संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ।