Move to Jagran APP

होली मिलन से मजबूत होती है सामाजिक एकता: सांसद

संतकबीर नगर : बेलहर विकास खंड के बेलवा सेंगर बाजार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वा

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM (IST)
होली मिलन से मजबूत होती है सामाजिक एकता: सांसद
होली मिलन से मजबूत होती है सामाजिक एकता: सांसद

संतकबीर नगर : बेलहर विकास खंड के बेलवा सेंगर बाजार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन हुआ।

loksabha election banner

एक दूसरे को अबीर लगाने के साथ गले मिलकर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई के जीत का त्योहार है। विभिन्न रंगों का प्रयोग करना विविधता का प्रतीक है तो वहीं गले मिलकर बधाई देना एकता के सूत्र में बंध जाने का संकेत देता है। सनातन संस्कृति में होली को महापर्व माना गया है। इसे लेकर अनेक प्रकार की प्रचलित सभी कथाओं में सत्य के विजय की बात स्वीकार किया गया है। उन्होंने त्रिपुरा और नागालैंड में जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा के उपलब्धियों की बखान किया। किसानों के कर्जमाफी, उज्जवला योजना और अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के बाद उन्होंने होली मिलकर सभी को शुभकामनाएं दिया। फाग कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया।

इस मौके पर चौधरी औरंग•ोब अनिरूद्ध शुक्ल, मदन नारायण ¨सह, सेतभानराय, राजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र तिवारी ,सुनील कुमार, राजबहादुर ¨सह, गोपाल ¨सह, केशव प्रसाद ¨सह ,संतराम चौधरी,

पप्पू अग्रहरि, मो.हकीकुल्लाह, उदयराज यादव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.