Move to Jagran APP

मोदी चिट्ठी नहीं लिखते, करते हैं सर्जिकल स्ट्राइक : डॉ. महेंद्रनाथ

मोदी चिट्ठी लिखकर विरोध जताने में नहीं बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर सबक सिखाने की नीति पर कार्य करते हैं। कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारों द्वारा अब तक इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ और पड़ोसी देश को पत्र भेजकर गहरी आपत्ति जताने को सफलता माना जाता रहा है। आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड गरीब परिवारों के लिए रामबाण है। सोमवार को खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यह बातें कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 11:41 PM (IST)
मोदी चिट्ठी नहीं लिखते, करते हैं सर्जिकल स्ट्राइक : डॉ. महेंद्रनाथ
मोदी चिट्ठी नहीं लिखते, करते हैं सर्जिकल स्ट्राइक : डॉ. महेंद्रनाथ

संतकबीर नगर : मोदी चिट्ठी लिखकर विरोध जताने में नहीं बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर सबक सिखाने की नीति पर कार्य करते हैं। कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारों द्वारा अब तक इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ और पड़ोसी देश को पत्र भेजकर गहरी आपत्ति जताने को सफलता माना जाता रहा है। आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड गरीब परिवारों के लिए रामबाण है।

loksabha election banner

सोमवार को खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर ही निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ आने का निर्णय लिया। लगातार दस वर्षों से सपा और बसपा आदि ने मिलकर ही कांग्रेस के साथ चलाई परंतु जनता का हित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मगहर में संतकबीर अकादमी, जिले में रेल लाइन और प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही हर घर शौचालय बनवाने, गरीबों को आवास देने का कार्य भाजपा ने ही किया है। अमीर तो अपनी किडनी और लीवर बदलवा लेता है परंतु गरीब के पास गंभीर बीमारियों के इलाज का कोई चारा नहीं था। आयुष्मान भारत योजना चलाकर प्रधानमंत्री ने गरीबों को जीवनदान देने का कार्य किया है। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ल ने कहा कि जो भ्रष्ट हैं उन्हीं को मोदी से कष्ट है। उन्होंने मोदी और योगी को लिट्टी चोखा और विपक्षी दलों को पिज्जा और बर्गर बताया। नजर न केकरो लग जाए के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने पूरे देश में कमल की लहर होने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.