मेहदावल में रूका शहीद पंकज त्रिपाठी को ले जा रहा वाहन
मेहदावल : जम्मू के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए महराजगंज जनपद निवासी पंकज कुमार त्रिपाठी
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:22 PM (IST)
मेहदावल : जम्मू के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए महराजगंज जनपद निवासी पंकज कुमार त्रिपाठी के शव को ले जा रहा वाहन शनिवार को दिन में 11 बजे के करीब दो मिनट के लिए मेहदावल तहसील के पास बीएमसीटी मार्ग पर रुका। वाहन के ठहरने की खबर जैसे ही लोगों को मिल भारी संख्या में लोग जुटने लगे। जब तक लोग श्रद्धासुमन अर्पित करते वाहन निकल गया। उपस्थिति लोगों पाकिस्तान मुर्दाबाद व पंकज त्रिपाठी अमर रहे के नारे लगाए। मेहदावल थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ¨सह ने वाहन को मेहदावल थाने में रिसीव किया। इसके लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें