संतकबीरनगर में 8.28 करोड़ से बनेंगी 5 नई सड़कें, 24 से ज्यादा गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
संत कबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 8.28 करोड़ रुपये की लागत से 8.30 किलोमीटर लंबी पांच ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़कों को मंजूरी।
8.28 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी पांच सड़कें।
ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मेंहदावल क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 8.30 किलोमीटर लंबी पांच प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 8.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।
पहली किस्त के रूप में 2.77 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। दर्जनों गांव मुख्य मार्ग से सीधा जुड़ेंगे। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। सभी सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
इन सड़कों को मिली स्वीकृति
सांथा के अमरगढ़ से लौहरौली मिश्र मार्ग को एक किमी लंबा बनाया जाएगा। इस पर 1.22 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार बेलहर के कुशहरा दासडीह से कुशहरा निषाद बस्ती शिव मंदिर तक एक किमी सड़क निर्माण पर 1.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार लोहरसन हॉस्पिटल से खरवनिया गांव होते हुए खरवनिया चौराहे तक डेढ़ किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसपर 1.62 करोड़ निर्गत किए गए है।
मेंहदावल के समोगर बौरव्यास मार्ग से कमालीपुरवा होते हुए समदा प्रतापपुर तक 2.20 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए 1.70 करोड़ मंजूर किए गए है। मेंहदावल नगर के गगनई राव से बौधरा बाबा तक 2.60 किमी लंबी सड़क का निर्माण 2.37 करोड़ से होगा।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगी इंडस्ट्रियल सिटी, 300 हेक्टेयर भूमि का किया गया अधिग्रहण
इन सभी मार्गों से अमरगढ़, लौहरौली, कुशहरा, लोहरसन, खरवनिया, समदा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। पहल के बाद मंजूरी प्राप्त हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से किसानों, छात्रों और आम लोगों को सुगम, सुरक्षित और तीव्र आवागमन की सुविधा मिलेगी।
अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक-मेंहदावल
