दीप पर्व को लेकर सजने लगा बाजार
ज्योतिपर्व दीपावली की तैयारियां उत्साह से चल रही हैं। शहर व ग्रामीण अंचल में दुकानें सजने लगी हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झालर साज-सज्जा दीयालक्ष्मी-गणेश मूर्ति आदि की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इससे बाजार में चहल-पहल है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
संतकबीर नगर: ज्योतिपर्व दीपावली की तैयारियां उत्साह से चल रही हैं। शहर व ग्रामीण अंचल में दुकानें सजने लगी हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झालर, साज-सज्जा, दीया,लक्ष्मी-गणेश मूर्ति आदि की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इससे बाजार में चहल-पहल है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में रंग-बिरंगे झालर से लेकर विभिन्न कंपनियों के उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। साज-सज्जा समान, स्वागत द्वार, मूर्ति आदि सामग्री से बाजार पट रहे हैं। घरों में रंग-रोगन के साथ अन्य तैयारियां चल रही हैं।
बखिरा बाजार और कस्बे की पहचान यहां के कारीगरों द्वारा बनाए गए पीतल के बर्तनों से है। दीपावली पर्व पर फूल, पीतल, कांसा, तांबा व स्टील के बर्तन की मांग को देखते हुए कारीगरों ने दिन रात एक करके बर्तन तैयार कर लिया है। थोक व्यापारियों ने यहां से बर्तन लेने के लिए पहले से ही पैसा एडवांस में जमा करके सामग्री तैयार करा रहे है। अभी फिलहाल यहां थोक बर्तन की बिक्री चल रही है। बाजार में भारी संख्या में लोग महंगे व टिकाऊ बर्तन लेने को जुटते है। धनतेरस के दिन यहां बखिरा बाजार में पूरी रात चहल-पहल रहती है।