Move to Jagran APP

Durga Puja 2022: भक्तों की हर मुराद पूरी कर करती हैं मां पाटेश्वरी

Maa Pateshwari Temple Sant Kabir Nagar संतकबीर नगर का मां पाटेश्वरी मंदिर में लोग दूर दूर से भक्त आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद मां पाटेश्वरी पूरी करती हैं। यह मंदिर खलीलाबाद कस्बे में स्थित है।

By Jagran NewsEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Mon, 03 Oct 2022 04:02 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 04:02 AM (IST)
Durga Puja 2022: भक्तों की हर मुराद पूरी कर करती हैं मां पाटेश्वरी
Durga Puja 2022: संतकबीर नगर में मां पाटेश्वरी देवी भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं।

संतकबीर नगर। सनातन हिंदू धर्म में अनादि काल से शक्ति की पूजा हो रही है। मां भगवती की पूजा करके सुख-शांति की कामना की जाती रही है। अनंत काल से मां दुर्गा भक्तों के संकटों का निवारण करती आ रही हैं। संतकबीर नगर के खलीलाबाद शहर के रामनगर स्थित मां पाटेश्वरी का मंदिर भक्तों के आस्था का केंद्र है। भक्त अपनी मनोकामना लेकर मां के दरबार में पहुंचते हैं। यहां पर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। खुशियों की झोली भरकर वापस लौटते हैं।

loksabha election banner

ऐसा है इस मंदिर का इतिहास

नगरपालिका परिषद खलीलाबाद का विस्तार होने पर करीब तीन वर्ष पूर्व रामनगर मोहल्ले को इसमें शामिल कर लिया गया है। कई वर्ष पहले यहां पेड़ के नीचे लोग विश्राम करते थे। कुछ वर्ष बाद यहां पर मां की पिड़ी रखकर भक्त पूजा करने लगे। करीब 29 वर्ष पूर्व यहां पर मां पाटेश्वरी मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके बाद लोगों की आस्था बढ़ती गयी। नगरीय निकाय के अलावा आस-पास के गांवों के लोग इस मंदिर में पूजा करने के लिए जुटते हैं। इसके बाद श्रीराम जानकी मंदिर व शिवलिंग की स्थापना करायी गयी।

मंदिर की विशेषता

पूजन-अर्चन के लिए हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नवरात्र के नौ दिन यहां भक्तों के जुटने से रौनक रहती है। भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती, मां का जगराता प्रसाद वितरण के साथ समय-समय पर पर्व पर विविध कार्यक्रम होते रहते हैंं। धार्मिक कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के साथ ही दूरदराज के भक्त यहां पहुंचते हैं। मां की महिमा को देखते हुए मंदिर में तमाम लोग आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

हर दिन मंदिर की साफ-सफाई होती है। दर्शन के लिए सुबह चार बजे मंदिर खोल दिया जाता है। रात को नौ बजे आरती करने के बाद मंदिर को बंद कर दिया जाता है। भक्तों की सुविधा का ख्याल रखा जाता है। भक्तों के सहयोग से यहां पर विविध कार्यक्रम किये जाते हैं। - शंकर प्रसाद मिश्रा-मंदिर के पुजारी।

मां के दरबार में पूजा-अर्चन करने के बाद मन को काफी शांति मिलती है। कोई कार्य करने से पहले हमारे परिवार के सदस्य इस मंदिर में आकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। मां की कृपा से उनका परिवार खुशहाल है। - दुर्गावती पांडेय-भक्त,रामनगर मोहल्ला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.