Move to Jagran APP

झांकी के साथ निकली भगवान शिव की शोभायात्रा

शहर में रविवार को शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय खलीलाबाद के तत्वावधान में बाईपास चौराहा से निकली झांकी विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके वापस लौटी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:11 AM (IST)
झांकी के साथ निकली भगवान शिव की शोभायात्रा
झांकी के साथ निकली भगवान शिव की शोभायात्रा

संत कबीरनगर : शहर में रविवार को शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय खलीलाबाद के तत्वावधान में बाईपास चौराहा से निकली झांकी विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके वापस लौटी। कन्याओं ने कलश उठाया। भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की झांकी दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

loksabha election banner

खलीलाबाद बाईपास चौराहा पर योग प्रशिक्षण केंद्र पर सुबह पूजन-अर्चन हुआ। भगवान शिव का पावन ध्वज फहराकर त्रिमूर्ति शिव का वंदन हुआ। आगे-आगे घोड़ा पीछे पताका लहराते भक्त चल रहे थे। पीछे कलश टोली फिर भगवान शिव की झांकी व इसके पीछ हवन करती टोली के साथ दर्जनों झांकियां सज्जित रही। प्रजापति ब्रहमकुमारियों ने जागो-जागो हे इंसान, धरती पर आये शिव भगवान के उद्घोष माहौल भक्तिमय बना दिया। हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा, बीडी सिगरेट और शराब, ये करते हैं जीवन खराब, के नारे के साथ नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, विनोद, अनीता, उर्मिला, कमला गौंड़ सहित अनेक शिव भक्त मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.