असनहरा पुल के लिए भूमि की हुई पैमाइश
संतकबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद के असनहरा में कठिनइया नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिए सोमवार को पैमाइश
संतकबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद के असनहरा में कठिनइया नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिए सोमवार को पैमाइश की गई। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने भूमि की पैमाइश किया।
सेमरियावां ब्लाक के राजस्व ग्राम असनहरा और बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार के बीच कठिनइया नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग लेकर जल सत्याग्रह संघर्ष मोर्चा ने सत्याग्रह किया। एक अगस्त से 55दिन अनशन ,उपवास और जल सत्याग्रह किया था जो मेंहदावल विधायक राकेश ¨सह बघेल के आश्वासन पर समाप्त हुआ था। कानूनगो ¨वध्याचल लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हल्का लेखपाल विद्या सागर व जितेन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव द्वारा पैमाइश की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जल सत्याग्रह अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर, सरोजा राजभर, रामसुमिरन राजभर, रामदीन राजभर, मुनिराम, संतराम, हरीश, रामकेश, यशवंत उर्फ ¨सटू चौधरी आदि मौजूद रहे।