लक्ष्मी प्रथम, अवनि द्वितीय व उर्मिला को तृतीय स्थान
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में जनपदीय संगोष्ठी हुई। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में अभिव्यक्त क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित संगोष्ठी में औद्योगिक क्रांति विषय पर विद्यार्थियों अपना पक्ष रखा।
संतकबीर नगर : राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में जनपदीय संगोष्ठी हुई।
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में अभिव्यक्त क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित संगोष्ठी में औद्योगिक क्रांति विषय पर विद्यार्थियों अपना पक्ष रखा। अंक के आधार पर जीजीआइसी की लक्ष्मी पांडेय प्रथम, बेणी माधव इंटर कालेज बखिरा की अवनि पटेल द्वितीय व जीजीआइसी की उर्मिला प्रजापति ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। अब मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में
कक्षा आठ से 10 तक के दर्जन भर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्रओं ने चतुर्थ औद्योगिक क्रांति है। इसमें ¨चतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने विषय पर विद्यार्थी अपने सुझाव दिया। यहां 18 वीं शताब्दी की क्रांति पर विस्तार से अपने विषय रखे।
20 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा में अंक के आधार पर स्थान दिया गया। आयोजक प्रधानाचार्य आशा यादव बताया कि जिले में प्रथम, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर प्रतिभाग करेंगे।
निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य राजकपूर त्रिपाठी, वंदना चौधरी, जहांगीर अंसारी, शैलेश कुमार आर्य, संतोष कुमार, सोनिया, माला तिवारी, सरस्वती ने निर्वहन किया।
इस मौके पर जेबा, एकता राय, संध्या, इकरारुल नसर, आलोक पाठक, परमानंद यादव, घनश्याम मणि सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।