सद्भाव का संदेश देती है कबीर की वाणी:एडीजी
सद्गुरु कबीर की वाणी विश्व को एकता का संदेश देती है। कबीर साहब ने मानव जाति को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया।समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। यह बातें रविवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एडीजी बीपी जोगदंड ने रविवार को संतकबीर निर्वाण स्थली मगहर पर समाधि व मजार के दर्शन करने के बाद कहा।
संतकबीर नगर:सद्गुरु कबीर की वाणी विश्व को एकता का संदेश देती है। कबीर साहब ने मानव जाति को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया।समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
यह बातें रविवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एडीजी बीपी जोगदंड ने रविवार को संतकबीर निर्वाण स्थली मगहर पर समाधि व मजार के दर्शन करने के बाद कहा। उन्होंने महंत विचार दास से परिसर में मौजूद कबीरके जीवन से जुड़ी धरोहरों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बचपन से कबीर साहब के बारे में पुस्तकों के माध्यम से जानकारी मिलती रही। आज उनके परिनिर्वाण स्थली को देखने का अवसर मिला। इससे वह बहुत खुश हैं। यहां आने के बाद उनके मन को शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने ग्रंथालय से पुस्तकों को भी खरीदा।इस दौरान एसपी ब्रजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह, केशवदास, शैदा हुसैन,शांति दास, राम सेवक दास आदि लोग मौजूद रहे।