Move to Jagran APP

अपने कार्यों से छोटे लोहिया बने जनेश्वर मिश्र

संतकबीर नगर छोटे लोहिया के नाम से पहचान बनाने वाले समाजवादी चितक स्व. जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को सपा कार्यालय पर मनाई गई। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 12:01 AM (IST)
अपने कार्यों से छोटे लोहिया बने जनेश्वर मिश्र
अपने कार्यों से छोटे लोहिया बने जनेश्वर मिश्र

संतकबीर नगर: छोटे लोहिया के नाम से पहचान बनाने वाले समाजवादी चितक स्व. जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को सपा कार्यालय पर मनाई गई। सभी ने उनके राजनैतिक सफर व नीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि अपने कार्यों से ही पं. जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की। गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए वह हमेश आगे आते रहे। सपा कार्यकर्ता उनके विचारों को पार्टी की मजबूती का मंत्र मानते हैं। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण का श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला महासचिव राजमन यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, कोमल यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, केडी यादव, मोहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, रामनाथ चौरसिया, शैलेंद्र यादव, सैयद फिरोज अशरफ, विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चंद्र यादव, वारिस अली अंसारी, चंद्रभूषण पांडेय, प्रिया पाठक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

आज मनाई जाएगी जयंती संतकबीर नगर: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शनिवार को खलीलाबाद के भदांह स्थित आदर्श इंटर कालेज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन प्रसंग पर विस्तार से चर्चा होगी। यह जानकारी महापद्मनंद कम्यूनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर उर्फ अवधेश ठाकुर ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.