आइल गवनवां की बारी.. गीत पर झूमे दर्शक
मगहर महोत्सव में गुरूवार की शाम को कलाकारों ने लोकगीत निर्गुण गीत सुनाकर प्रशंसा बटोरी। यह कार्यक्रम शुरू होने के पहले नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय ने गायिका को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
संतकबीर नगर: मगहर महोत्सव में गुरूवार की शाम को कलाकारों ने लोकगीत, निर्गुण गीत सुनाकर प्रशंसा बटोरी। यह कार्यक्रम शुरू होने के पहले नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय ने गायिका को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
गायिका रंजना राजिता मिश्र ने''नारायणी नमस्तुते..''गीते पेश करके ईश्वर का स्मरण किया। इसके बाद इन्होंने मां दुर्गा की स्तुति में जगदंबा घर में दियरा बार अइलीं हो सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात इन्होंने भले ही मार द करेजवा में गोली गीत पेशकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद इन्होंने भोजपुरी गीत यही अगहनवा में मंगवां सजाइब बलमा सुनाकर लोगों को खूब झुमाया। इसके पश्चात निर्गुण गीत आइल गवनवां की बारी.. उम्र हमारे अबहीं..खूबसूरत अंदाज में पेश किया। इसके बाद विमल कठेरिया ने आयी बसन्त ऋतु अहिहैं बलमुआ,बोलन लागी हो अंगना म कोयलिया सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।