विद्युत स्पर्शाघात से मासूम की मौत
धनघटा थानाक्षेत्र के घोरांग गांव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक मासूम की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:20 PM (IST)
संतकबीर नगर : धनघटा थानाक्षेत्र के घोरांग गांव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक मासूम की मौत हो गई। गांव के भोला का छह वर्षीय पुत्र प्रिस सुबह घर में ही खेल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ पंखे के तार से छू गया। तार कटा होने से उसे करंट लग गया। स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें