एलईडी वैन से दी गई ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी
एलईडी वैन से सोमवार को विभिन्न जगहों में पहुंची। यहां के लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक वैन सईबुजुर्ग, ढ़ोढ़या, लेडुआ-महुआ, बाघनगर उर्फ बखिरा, संतोषपुर व हरदी तथा दूसरा वैन पड़ोखर, जूरी, बसडीला, चांदीडीहा, बभनी व सुजिया गांव में गई।
संतकबीर नगर: एलईडी वैन से सोमवार को विभिन्न जगहों में पहुंची। यहां के लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक वैन सईबुजुर्ग, ढ़ोढ़या, लेडुआ-महुआ, बाघनगर उर्फ बखिरा, संतोषपुर व हरदी तथा दूसरा वैन पड़ोखर, जूरी, बसडीला, चांदीडीहा, बभनी व सुजिया गांव में गई।
एलईडी वैन में बैठे विशेषज्ञों ने लोगों को बताया कि ईवीएम में पड़ने वाला प्रत्येक वोट सुरक्षित होता है। इसे हैक करना मुश्किल है। भारतीय संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का अधिकार दिया हुआ है। इसका प्रयोग प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का वोट डालना अति आवश्यक है। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कहाकि एलईडी वैन से जन जागरुकता का अभियान जारी है।