Move to Jagran APP

नारियों को सशक्त करने को दें योजनाओं की जानकारी: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव शासन डा. अनूप चंद्र पाण्डेय ने सोमवार को प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका एस गर्ग की मौजूदगी में नारी सशक्तीकरण के विषय में वीडियो कांफ्रें¨सग(वीसी) की। मुख्य सचिव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण शासन की पहली प्राथमिकता है। 20 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:54 PM (IST)
नारियों को सशक्त करने को दें योजनाओं की जानकारी: मुख्य सचिव
नारियों को सशक्त करने को दें योजनाओं की जानकारी: मुख्य सचिव

संतकबीर नगर: मुख्य सचिव शासन डा. अनूप चंद्र पाण्डेय ने सोमवार को प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका एस गर्ग की मौजूदगी में नारी सशक्तीकरण के विषय में वीडियो कांफ्रें¨सग(वीसी) की। मुख्य सचिव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण शासन की पहली प्राथमिकता है। 20 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाए।

loksabha election banner

डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक माह तक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्य सचिव के दिशा-निर्देश पर इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 20 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में 12 बजे की जाएगी। इस दिन सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में कार्यक्रम में भाग लेंगे,

इसमें लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के 17 जनपदों के महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी। सीएम के संबोधन को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के जरिए दिखाया जाएगा। सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके इतर यहां पर आई सभी महिला प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, उद्योग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छता, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जनपद स्तर पर डीएम, सीडीओ सहित 13 सदस्यों की जबकि ब्लाक स्तर पर छह महिला अधिकारी व पांच महिला स्वयं सहायता समूह अथवा समाजसेवी यानी 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। इस वीडियो कांफ्रें¨सग में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट के एनआइसी में सीडीओ हाकिम ¨सह, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार, सीएमओ डा.हरगो¨वद, डीडीओ रवींद्रनाथ ¨सह, अभिहित अधिकारी(डीओ)मंजूषा ¨सह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजय श्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.