Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत : बंसल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 11:02 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत : बंसल
मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत : बंसल

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। यह कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के देश का विकास कर रही है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों को लाभ दिया जा रहा है।

loksabha election banner

संगठन मंत्री सोमवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा नेहिया खुर्द में सीएए के पक्ष में लोगों को जागरूक कर रहे थे। वह गांव में घर-घर जाकर लोगों से मिले और कानून के समर्थन में लोगों से 8866288662 मोबाइल नंबर पर मिसकाल कराकर कानून के बारे में विस्तार से बताया। जनसभा को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। अधिकतर देश भारत के मित्र बन चुके हैं, तमाम देश मित्रता करना चाहते हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार एक सौ छब्बीस योजनाओं के माध्यम से लोगों का विकास करने में जुटी है। सबका साथ, सबका विकास मोदी सरकार का ध्येय वाक्य है, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो रहा है। सरकार की सोच है कि देश के हर व्यक्ति का अपना छत हो।

इससे पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल, पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने स्मृति चिन्ह देकर संगठन मंत्री का स्वागत किया।

बैठक में संगठन पर चर्चा

सीएए पर जागरूकता के बाद सोनी होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन मंत्री ने बैठक की। सभी को सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, क्षेत्रिय मंत्री प्रदीप शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, सेतवान राय, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अंबरीष राय, दीनदयाल सिंह, जगम्बा श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, दयाराम, आनन्द त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कुमार अशोक पाण्डेय, जोखई सिंह, दुर्गा पांडेय, संजीव राय, नीरज तिवारी, मनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

मगहर में हुआ स्वागत

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल गोरखपुर से संतकबीर नगर पहुंचे। पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत मगहर में फूलमालाओं के साथ किया। वहां से उनका काफिला नेहिया गांव पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.