सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क का लिया निर्णय
कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए घर-घर संपर्क करने का निर्णय लिया।
संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए घर-घर संपर्क करने का निर्णय लिया।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि भाजपा की जनता के सामने पोल खुल चुकी है। 2022 के चुनाव में सभी ने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने पार्टी के हर मोर्चा और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जनता तक सपा की उपलब्धियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असद महताब ने कहा कि युवा, व्यापारी, किसान सभी भाजपा की सरकार में परेशान हैं। झूठे वादों की सरकार अब जाने वाली है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,जावेद अहमद, आलोक यादव उर्फ सोनू, प्रदीप सिंह सिसोदिया, मुहम्मद अहमद,शैलेंद्र यादव, फारुक खान, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अजीम खान, यु रामा यादव, महेंद्र यादव, असलम सभासद, इफ्तेखार अहमद, इशहाक अंसारी, एखलाक अहमद, केशव राजभर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मानित किए गए क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान
संतकबीर नगर : खलीलाबाद शहर के एक मैरेज हाल में गुरुवार को खलीलाबाद ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद ने सभी को एकसाथ मिलकर ब्लाक क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए जुटने को कहा।
एक मैरिज हाल पर बीडीसी एवं प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता खलीलाबाद सदर ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी तथा संचालन घनश्याम दास गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ होती हैं। आप सभी को मिलकर अपने-अपने ग्राम के विकास के लिए कार्य करना है। भाजपा सरकार की सोच है कि ग्राम सभाओं का पूर्ण रूप से विकास किया जाए। जिसमें सरकार योजनाओं में आपका सहयोग करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री प्रशांत मिश्र, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, मुरलीधर जायसवाल, नित्यानंद, अमित जायसवाल, विनय कुमार मिश्र, महेंद्र पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।