महज दस वर्ष में उजड़ गया लालसा का सुहाग
संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के लोनियान टोले में शनिवार को भवन निर्मा
संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के लोनियान टोले में शनिवार को भवन निर्माण में जुटे 35 वर्षीय एक राजगीर मिस्त्री की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक अपने पड़ोस में चल रहे मकान निर्माण में काम कर रहा था उसी बीच करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठा। शादी के दस वर्ष में पति की मौत से लालसा का बुरा हाल है।
चपरा पूर्वी गांव के लोनियान टोला निवासी गिरजा पुत्र लग्गड़ और राम ¨सगारे एक साथ जम्बू में रहकर राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों एक साथ अपने घर आए और दोनों ने अपने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। गिरजा के चल रहे मकान निर्माण कार्य में राम ¨सगारे ने काम किया और बीते दिनों गिरजा के मकान की छत ढालने के बाद राम ¨सगारे ने अपने मकान का निर्माण शुरू कर दिया।
पहली मंजिल के छत की ढलाई का काम पूरा हो गया तो दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए शनिवार को गिरजा पिलर की ढलाई का काम कर रहा था। पिलर की ढलाई के दौरान ही बगल से बिजली सप्लाई के लिए खींचे गए तार की चपेट में आकर छत से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद आनन फानन में परिजन गिरजा को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
-----
मेहनत की कमाई से बनाए गए मकान में नही रह सका गिरजा
हैंसर बाजार : करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला राजगीर मिस्त्री गिरजा पुत्र लग्गड़ खुद ही अपनी कड़ी मेहनत की कमाई ने बनाए गए मकान में नहीं रह सका। बीते कई वर्षो से घर परिवार से दूर जम्बू में रहकर कड़ी मेहनत कर गिरजा ने मकान बनाने के लिए रुपया एकत्र किया और बीते दिनों घर पहुंचकर मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया। मौत से उसकी 32 वर्षीय पत्नी लालसा तो विधवा हो रही गई साथ ही वृद्ध विधवा मां कुसुमदेई के बुढ़ापे का सहारा दिन गया। गिरजा को कोई संतान भी न थी। मां और पत्नी को रोते देख ग्रामीणों की आंखे नम हो जा रही है।