Move to Jagran APP

व्यक्तित्व व परिश्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करके अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 09:52 PM (IST)
व्यक्तित्व व परिश्रम से भाजपा  कार्यकर्ताओं की पहचान
व्यक्तित्व व परिश्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करके अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया गया। संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर दायित्व बोध कराया गया।

loksabha election banner

बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान उनके पद से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व, परिश्रम और उसकी कार्य कुशलता से होती है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के बाद की राजनीति करता है इसलिए आजादी के बाद कितनी राजनैतिक पार्टियां बनी और समाप्त हो गई। ¨कतु भाजपा अपने इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत अनवरत आगे बढ़ते हुए केंद्र और राज्य में सरकार बनाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि हमको अपने अपने बूथों को मजबूत करना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। जिसमें 2019 में एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह ने कहा कि जब देश स्वतंत्र हुआ उसके बाद राष्ट्रवाद को लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई तब से लेकर 1980 तक और उसके बाद छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और पार्टी का कार्यकर्ता निरंतर मेहनत और परिश्रम करके राष्ट्र बाद की अलख जगाता हुआ आज इस मुकाम पर पहुंची है।

खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नरायण जय चौबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज केंद्र व प्रदेश में सरकार है। निश्चित रूप से हम सब कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर परिश्रम कर चट्टान की तरह खडे़ रहकर बूथों पर जीत हासिल करें। जिससे 2019 में एक बार फिर से केंद्र में सरकार बने। धनघटा विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता को एक बार फिर करके दिखाना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने की। इससे पूर्व संगठन मंत्री का स्वागत हुआ।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल ¨सह, बब्बन शर्मा, गणेश पांडेय, अम्बरीष राय, दिनेश पांडेय, नपा चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, कुमुद राय, हेमंत चतुर्वेदी, राजेश ¨सह, अनिरुद्ध निषाद, जगदम्बा श्रीवास्तव, दयाराम, आनंद त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, धनंजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार, सरबती देवी, अत्रिमुनि राय, दिनेश ¨सह, मायराम पाठक, महेंद्र पासवान, कपिल देव कन्नौजिया, वीरेंद्र तिवारी, दयाराम मिश्र, प्रभाकर, गजेंद्र पांडेय, विवेकानंद वर्मा, उदय राज यादव, अमित श्रीवास्तव, घनश्याम विडला, सत¨वदर पाल ¨सह जज्जी, दिग्पाल पाल, राममिलन यादव, उमेश ¨सह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.